.

trending news

LPG की कमी से संकट में मुंबई-बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स, बची है सिर्फ 2 दिन की गैस, सरकार का आया बयान

मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट... 

इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने चेतावनी दी है कि गैस की कमी लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो अगले दो दिनों में मुंबई के सभी रेस्टोरेंट्स को बंद करना पड़ सकता है. अभी तक एसोसिएशन के करीब 10 से 20 फीसदी मेंबर्स को गैस सप्लाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है .

विजय शेट्टी का कहना है कि अब हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. मंगलवार तक यह संकट 60 फीसदी रेस्टोरेंट्स तक पहुंच सकता है. उसके अगले दिन तक 100 फीसदी रेस्टोरेंट्स पर असर पड़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा गया है. महाराष्ट्र के सिविल सप्लाई मंत्री छगन भुजबल से भी संपर्क किया गया है.